Bihar news : प्रेम प्रसंग में भाभी की हत्या का आरोप, देवर ने थाने में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश

Posted by

–

यस बिहार | वैशाली

वैशाली जिले के बेलसर थाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार देवर ने पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशनपुर गांव निवासी साहिल पटेल को अपनी भाभी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई गई।

See also  Bihar news :मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

गिरफ्तारी के बाद थाने में रखे गए आरोपी साहिल पटेल ने किसी पैकेट से जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तत्काल लालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  Bihar news : जीबीएम कॉलेज में योग और ध्यान शिविर का समापन, छात्राओं ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

इस मामले में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जहां उसने अचानक कुछ खा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इलाज की व्यवस्था कराई। युवक के परिजन भी उसके साथ मौजूद हैं।

See also  Bihar news : गौनाहा के मटिहानी में मिश्रा ट्रेडर्स का हुआ भव्य उद्घाटन।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement Advertisement Advertisement