,

Bihar news : इनरवा पंचायत में नल-जल योजना की खुली पोल, 60 घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Posted by

–

 

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड के इनरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 नगरदेही में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की हकीकत सामने आ गई है। वार्ड के करीब 60 घर आज भी नल-जल के पानी से वंचित हैं। हालत यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण चापाकल सुखने लगे है। समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा और लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड में अब तक पाइप तक नहीं बिछाया गया है, जिसके कारण घरों तक पानी पहुंचने का सवाल ही नहीं उठता। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई चापाकल का पानी सुख जा रहे है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अबुलैश आलम, रहमोद्दीन शेख, राजामोद्दीन शेख, अमीरुल हक, रामजी पासवान, बेलाश यादव, राहुल कुमार, मंकेश्वर पासवान, एसपी पासवान, नंदन पासवान, धनंजय कुमार, साहिल शेख सहित कई लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार हर घर नल का जल पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। योजना सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। लोगों ने जल्द से जल्द पाइप बिछाकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।इधर जेई मिथुन कुमार द्वारा फोन रिसीव नहीं करने के कारण कोई प्रतिक्रिया नही ली जा सकी।

See also  Bihar news : नरकटियागंज में अवैध टैक्स वसूली पर फूटा गुस्सा, ट्रक-ट्रैक्टर चालकों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Advertisement Advertisement Advertisement