इनरवा विद्यालय मे मनायी गई वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ, एस‌एसबी के अधिकारी रहे मौजूद

Posted by

मैनाटाड़। 

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उच्चतर माध्यमिक और मध्य विद्यालय इनरवा के प्रांगण में 47वीं बटालियन एस‌एसबी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरवा में तैनात इंस्पेक्टर बजरंग सिंह ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बारे में विस्तार से बताया।साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में 26 जनवरी तक 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मौके पर सम्पूर्ण गायन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व सफदर अली ने कहा की एस‌एसबी के इस तरह के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और बच्चें उत्साहित होते हैं। मौके पर इंस्पेक्टर बजरंग सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार, राजा दास, सतबीर सिंह, रविन्द्र कुमार, फरहाद हुसैन, अतिरसुल अंसारी, मुकेश कुमार, निता कुमारी, सरफराज आलम, दिलिप कुमार, संदिप कुमार, ममता कुमारी, सनोबर खातुन, जानकी कुमारी,इमरान आलम, सुखलेश मिश्रा, मुन्ना कुमार, अमीरहसन, जानकी कुमारी आदी मौजूद रहे।

See also  Bihar news : बेतिया में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 28 ATM कार्ड और 8 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Advertisement

Categories