जंगल में पेड़ से लटके मिले दो कंकाल, DNA रिपोर्ट का इंतजार; भाई ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

Posted by

–

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस – फोटो : यस बिहार

बगहा। 

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिम, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में पेड़ से लटके दो नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बगहा पुलिस जिला के वरीय अधिकारी, रामनगर एसडीपीओ, लौकरिया थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

कपड़े, चप्पल, मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े, चप्पल, मोबाइल फोन और प्लास्टिक में रखा सुसाइड नोट बरामद किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान मदन बीन की 14 वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी और स्वर्गीय हीरामन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव के रूप में की गई है।बताया गया कि अखिलेश यादव इंटर पास कर घर के कामों में हाथ बंटाता था, जबकि दुलारी कुमारी पिछले वर्ष पांचवीं की छात्रा थी। दोनों सितंबर माह से लापता थे। लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अब जंगल में कंकाल मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।अखिलेश के परिजनों ने युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा गया।

See also  Bihar news : महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह

16 सितंबर को दर्ज हुई थी FIR

दुलारी कुमारी के पिता मदन बीन ने 16 सितंबर को लौकरिया थाना में आवेदन देकर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी विवाद में मृतक अखिलेश की मां लाल परी देवी ने बगहा व्यवहार न्यायालय में मारपीट का परिवाद भी दायर किया था।रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कपड़े, मोबाइल और चप्पल के आधार पर पहचान की है, जबकि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

See also  Bihar news : इनरवा में सड़क किनारे दोन नहर पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई, सीओ ने हटवाया

भाई का दावा- ऑनर किलिंग

मृतक अखिलेश के बड़े भाई शैलेश यादव ने इसे ऑनर किलिंग करार देते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि जंगल में पेड़ से लटके दो कंकाल मिले हैं। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पहचान की गई है, लेकिन डीएनए टेस्ट के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच में जुटी है।

See also  चनपटिया में बुजुर्ग से 51 हजार की ठगी, तीन शातिरों ने बातों में उलझाकर बदली नोटों की गड्डी
Advertisement Advertisement Advertisement