एम्बिसन कोचिंग सेंटर में मैट्रिक छात्राओं की विदाई समारोह आयोजित

Posted by

जिशान अहमद | सिकटा 

एम्बिसन कोचिंग सेंटर में मैट्रिक छात्राओं की विदाई समारोह आयोजित। एम्बिसन कोचिंग सेंटर सिकटा में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा में अव्वल आने की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर आदिल आलम ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। छात्राएँ पूरी लगन से परीक्षा दें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। वहीं कठिया मठिया सहायक कमांडेंट दीपांशु चौहान, सेनवरिया कैंप, 47वीं बटालियन एसएसबी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर सब्बीर अली, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रेसिडेंट भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ईमानदारी और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

See also  Bihar news : जीएमसीएच बेतिया में इलाज नहीं, इंसाफ की गुहार, जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, परिजनों को जूतों-लातों से पीटा
Advertisement Advertisement Advertisement