Bihar news : भंगहा से लाखों का गांजा जब्त,तस्कर भी धराया – पूर्व में दो बार भी तस्कर जा चुका है जेल

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़ 

भंगहा पुलिस ने सड़किया भंगहा गांव के पास से लाखों रुपये मूल्य के गांजा सहित तस्कर को धर दबोचा है। कारवाई रविवार की देर रात की है।भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सड़किया भंगहा गांव के पास से नेपाल की ओर गांजा आने वाला है। तुरंत मेरे नेतृत्व में एक टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया गया।रात के अंधेरे में एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस के द्वारा उसे रोकने की कोशिश की गयी तो वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन मौके पर पुलिस टीम के द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की जब जांच की गयी तो उसके पास एक झोला बरामद हुआ। जिसमें आठ किलो गांजा पाया गया ‌। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत तीन लाख बीस हजार रूपये आंकी गयी है। गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर थाना क्षेत्र के भंगहा बजार का अशोक यादव हैं। जिसके विरुद्ध बीएनएस के धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया गांजा तस्कर अशोक यादव पूर्व में भी दो बार गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। कारवाई में दरोगा काजल कुमारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहें।

See also  एम्बिसन कोचिंग सेंटर में मैट्रिक छात्राओं की विदाई समारोह आयोजित
Advertisement Advertisement Advertisement