मैनाटाड़ में महीनों बाद आधार सेंटर हुआ पुनः चालू, लोगों को मिली बड़ी राहत

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

प्रखंड मुख्यालय मैनाटाड़ स्थित आधार सेंटर को आखिरकार पुनः चालू कर दिया गया है। विगत करीब छह महीनों से बंद पड़े इस आधार सेंटर के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूर-दराज के गांवों से आधार अपडेट, सुधार एवं नए नाम जोड़वाने के लिए आने वाले लोग रोजाना निराश होकर लौटने को मजबूर थे। जिला प्रशासन की पहल पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर को दोबारा शुरू किया गया है। सेंटर के खुलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लंबे समय से अटके कार्य अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगे हैं। आधार सेंटर के पुनः संचालन से नाम सुधार, जन्मतिथि संशोधन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं नए नाम जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। इससे विशेष रूप से छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब तक आधार संबंधी कार्यों के लिए दूसरे प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक राम ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में आधार सेंटर को सुचारू रूप से पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी नागरिक निर्धारित समय पर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपने आधार से संबंधित सभी आवश्यक सुधार एवं अपडेट का कार्य करा सकते हैं।

See also  Bihar news : गढ़वा भोगाड़ी में तिथि भोज कार्यक्रम संपन्न, डीईओ ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन का संदेश
Advertisement Advertisement Advertisement