Bihar news : उज्जवला योजना के तहत सौ परिवारों को मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

देव एचपी ग्रामीण गैस वितरण मैनाटाड़ के तत्वावधान में सौ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री वितरित की गयी। प्रखंड के मैनाटाड़, सिंहपुर,बेलवाटोला और पकुहवा गांवों में गैस सिलेंडर मिलते ही गृहणियों के चेहरे खिल उठे। मौके पर प्रोपराइटर ज्ञन कुमार ने कहा कि सरकार सभी गरीब घरों से धुआं वाले चूल्हा को हटाकर रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। गरीब परिवार को परंपरागत तरीके से खाना बनाने से छुटकारा दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन गरीब लोगों को सरकार दे रही है। उन्होंने रसोई गैस का कनेक्शन लेकर उसका लाभ उठाने पर बल दिया। प्रोपराइटर ज्ञान कुमार ने सभी लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने पर अपनी प्रतिबद्धता जतायी। गृहणियों को चूल्हा, रेगुलेटर ,पाइप गैस, गैस पासबुक ,सुरक्षा कार्ड दिया गया ।गैस लीक होने पर 1906 पर फोन करने को कहा गया।मौके पर राजन कुमार, महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, लाभार्थी आशा देवी, रूना देवी, प्रियंका कुमारी, घनमती देवी, शांति देवी आदि लोग मौजूद रहे।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ सीएचसी में आठ दिनों से खत्म है रैबीज की सुई, मरीजों की जान खतरे मे
Advertisement Advertisement Advertisement