Bihar news : मैनाटाड़ मे चाकूबाजी में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

इनरवा थाना क्षेत्र के झुमका गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुमका गांव निवासी भूषण यादव और नीतीश ठाकुर के बीच शुक्रवार की शाम पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नीतीश ठाकुर ने कथित तौर पर भूषण यादव पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में भूषण यादव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा पुलिस बल के साथ झुमका गांव पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नीतीश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित भूषण यादव के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेतिया जेल भेज दिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

See also  Bihar news : गया को जाममुक्त और सुव्यवस्थित बनाने को विधानसभा अध्यक्ष सख्त, अतिक्रमण हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Advertisement Advertisement Advertisement