Bihar news : एएनसी कैंप में लापरवाही को ले दो चिकित्सक सहित दस कर्मियों से जवाब-तलब

Posted by

–

एएनसी कैंप में लापरवाही को ले दो चिकित्सक सहित दस कर्मियों से

 

जिशान अहमद | मैनाटाड़ 

विगत नौ फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम में प्रतिनियुक्ति चिकित्सक और कर्मियों के लापरवाही को लेकर सीएचसी प्रभारी ने जवाब तलब किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने पत्र निर्गत कर चिकित्सक सबा नाहिद अली, चिकित्सक ममता कुमारी, एएनएम पूजा विश्वास , भंडारपाल मोहम्मद असलम ,काउंसलर रामकुमार सहित दस कर्मियों से जवाब तलब किया है। पत्र निर्गत कर उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम में आपको प्रतिनियुक्त किया गया था ।लेकिन आप लोग ससमय कैंप में मौजूद नहीं थे ।जिसकी वजह से मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। सीएससी प्रभारी में 24 घंटे के अंतर्गत चिन्हित चिकित्सक और कर्मियों से जवाब तलब कर जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि क्यों नहीं आपके विरूद्ध उच्च अधिकारियों को लिख दिया जायें।

See also  Bihar news : नरकटियागंज में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक मुक्त
Advertisement Advertisement Advertisement