,

Bihar news : उदयपुर पक्षी अभयारण्य में अश्लील रील बनाने वालों पर केस, बेतिया पुलिस ने लिया संज्ञान

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर पक्षी अभयारण्य (सरैया मन) में अश्लील वीडियो/रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर वन विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अभयारण्य की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया है। वन विभाग के अधिकारियों ने 13 फरवरी 2026 को बैरिया थानाध्यक्ष को सूचित किया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभयारण्य परिसर में अश्लील वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया है। इससे न केवल पर्यटन स्थल की गरिमा प्रभावित हुई है, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण बेतिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैरिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया और उसे प्रसारित करने वाली इंस्टाग्राम आईडी को चिन्हित कर लिया है।
उदयपुर वन परिसर पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  Bihar news : नरकटियागंज में शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म, पंचायत में दहेज मांगने पर आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Advertisement Advertisement