,

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, एसपी बगहा ने वाल्मीकिनगर में किया निरीक्षण

Posted by

यस बिहार | बगहा

पश्चिमी चंपारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बगहा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता, गश्ती दल की सक्रियता तथा सुरक्षा से जुड़े व्यवस्थागत पहलुओं का गहन जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पदाधिकारियों एवं जवानों से संवाद स्थापित कर वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों और समन्वय तंत्र पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण इस क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष, वाल्मीकिनगर को निर्देशित किया गया कि सीमा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण को सीमाई सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट
Advertisement Advertisement

Categories