,

Bihar news : चनपटिया में आवारा सांडों का आतंक, विधायक अभिषेक रंजन ने डीएम से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Posted by

 

यस बिहार | चनपटिया

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से आवारा सांडों के बढ़ते आतंक को लेकर स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही घटनाओं से नगरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। विधायक ने अपने ज्ञापन में बताया कि हाल के दिनों में सांडों के हमले की यह तीसरी गंभीर घटना है, जिसमें अब तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वार्ड संख्या–2 के निवासी और चावल व्यवसायी लालबाबू साह की सांड के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 12 फरवरी को हुई ताजा घटना में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के बाजार, मुख्य सड़क और आवासीय क्षेत्रों में आवारा सांडों की बढ़ती संख्या के कारण आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विधायक अभिषेक रंजन ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों को पकड़ने, उनके समुचित प्रबंधन की व्यवस्था करने और नगर पंचायत सहित संबंधित विभागों को स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने जनहित और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है।

See also  Bihar news : बिहार विधानसभा में गूंजा जीएमसीएच बेतिया की बदहाली का मुद्दा, डॉक्टरों पर मारपीट के आरोपों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories