,

Nepal News : नेपाल में सड़क हादसा, पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Posted by

यस बिहार | काठमांडू

नेपाल में एक बार फिर सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 यात्री घायल हैं। यह दुर्घटना बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-3 के चिनाधारा, चरौंडी इलाके में हुई. बस पृथ्वी हाईवे पर चल रही थी, तभी अचानक सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे नदी किनारे जा गिरी। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जिला ट्रैफिक पुलिस प्रमुख शिशिर थापा ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।

See also  बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी से दो युवक को पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में किया गिरफ्तार

घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत-बचाव अभियान में जुटे। रात का अंधेरा और पहाड़ी इलाका रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बना रहा। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

See also  Nepal news : नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार
Advertisement Advertisement Advertisement