,

Bihar news: बहन के घर शादी में इमली घोंटकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत।

Posted by

यस बिहार | बगहा 

बगहा नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप बहन के घर शादी में इमली घोंटकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवारो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव तथा भिक्खू यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक चनपटिया के बकुलहर स्थित अपनी बहन के यहां शादी समारोह में (इमली घोटाकर रस्म) में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनहा ढाला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दोनों युवक विवाहित थे। ब्यास यादव तीन पुत्रों के पिता थे और दो भाइयों में बड़े थे, जबकि श्याम यादव की शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। इलाके में इस हृदयविदारक घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

See also  Bihar news: गौनाहा में डिग्री कॉलेज सहित शैक्षणिक व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना प्रदर्श
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories