Bihar news : लालगंज बाजार में प्लास्टिक बैन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Posted by

–

यस बिहार | वैशाली 

वैशाली जिले के लालगंज नगर क्षेत्र के बाजार में प्लास्टिक बैन को लेकर नगर परिषद द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

मिली जानकारी के अनुसार लालगंज नगर परिषद कार्यालय की ओर से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता कर्मियों की टीम ने दुकानदारों के बीच पहुंचकर प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जागरूक किया। अभियान के दौरान बताया गया कि 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के उपयोग पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

See also  Bihar news : चनपटिया व मझौलिया में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

स्वच्छता कर्मियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी दुकानदार को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।

See also  Bihar news : मक्के के खेत में बाघिन के फुटप्रिंट देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल

इस मौके पर स्वच्छता कर्मी चुन्नू तिवारी, उत्तम कुमार, राकेश कुमार, विजय कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement Advertisement