वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ मनायी गयी , छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted by

राष्ट्रीय वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मध्य विद्यालय रामपुर में 44 वीं बटालियन एस‌एसबी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के साथ रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ पचरौता में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट श्रींग अंगचोक ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बारे में विस्तार से बताया।साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में 26 जनवरी तक 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मौके पर मध्य विद्यालय रामपुर में सम्पूर्ण गायन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यालय के कुल 45 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता में छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने कहा की एस‌एसबी के इस तरह के आयोजन से छात्र ऊका मनोबल बढ़ता है और बच्चें उत्साहित होते हैं। मौके पर निरीक्षक बलवंत सिंह जडेजा, सहायक निरीक्षक सतपाल, सहायक निरीक्षक महेश यादव, कांस्टेबल आलोक कुमार यादव, कांस्टेबल रणविजय कुमार, कांस्टेबल रामसरण मिर्धा, शिक्षक रवि सिंह यादव, अभिजीत कुमार, सुनील यादव, चंदन सुब्बा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

See also  पुल नहीं तो विकास नहीं, बगहा में टूटी उम्मीदों का सैलाब, सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Advertisement Advertisement

Categories