
यस बिहार | मैनाटाड़
रक्सौल नरकटियागंज रेलवे खंड में मर्जदवा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्धि की मौत हो गयी है ।हालांकि मृत वृद्धि की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है ।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन चार बजे रक्सौल से नरकटियागंज की तरफ ट्रेन जा रही थी।मर्जदवा स्टेशन पर ट्रेन के पहुचते ही उक्त वृद्धि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौके पर कटकर मौत हो गयी ।घटना होते ही लोगों की काफी संख्या में स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। मृत वृद्ध की पहचान अभी नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि उक्त वृद्ध मर्जदवा बजार से स्टेशन होते हुये मर्जदवा गांव की ओर जा रहा था।तब यह घटना रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान घटित हुई।वहीं रेलवे इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर के द्वारा मिलते ही जीआरपी के अधिकारी व जवानों को मौके पर भेजा गया है। शव की पहचान करते हुये अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि





