
यस बिहार | मैनाटाड़
मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती इनरवा बजार में इंडो नेपाल बाॅर्डर सड़क किनारे पकड़ी चौक पर सोमवार को अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।सीओ आशीष आनंद के नेतृत्व में इनरवा पुलिस और एसएसबी जवानों की मौजूदगी में इनरवा में सड़क और नहर किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई । इनरवा के अति व्यस्त पकड़ी चौक पर किय गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान जिन लोगों द्वारा सड़क किनारे टीनशेड, झोपड़ी गुमटी और प्लास्टिक लगाकर कब्जा किया गया था, उन्हें हटाया गया। सड़क किनारे अस्थायी ढांचे बनाकर व्यवसाय चलाया जा रहा था। जिससे पकड़ी चौक के पास सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। वही एसएसबी चेकपोस्ट में आने जाने में भी परेशानी हो रही थी। सीओ आशीष आनंद ने स्पष्ट किया कि इनरवा में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी था।जिसे आज हटाया गया। मौके पर सीओ ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया कि कोई भी दुकानदार सड़क किनारे नहीं आयेगा।आगे से सड़क किनारे आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।इस कार्रवाई के बाद इनरवा में पकड़ी चौक के पास सड़क काफी चौड़ी और साफ नजर आई ।





