,

West Bengal News : बागडोगरा एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के अपमान का लगाया आरोप

Posted by

यस बिहार | पश्चिम बंगाल 

बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के Bagdogra Airport पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu जब पश्चिम बंगाल में एक सभा को संबोधित करने पहुंची थीं, उस समय वहां की सरकार और पुलिस द्वारा उनके साथ प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

See also  Bihar news : समृद्धि यात्रा में चोरी हुई बाइक, जदयू ने दिखाई संवेदनशीलता—कार्यकर्ता को नई बाइक सौंपी

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की जनता इस मुद्दे पर राज्य सरकार को जवाब देगी।

इस अवसर पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  Bihar news : चनपटिया में आवारा सांडों का आतंक, विधायक अभिषेक रंजन ने डीएम से की त्वरित कार्रवाई की मांग
Advertisement Advertisement Advertisement