बाइक में छुपा कर ला रहे लाखों रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Posted by

मैनाटाड़। 

बेतिया के मैनाटाड़ पुलिस और बभनौली आउट पोस्ट पर तैनात एस‌एसबी के संयुक्त कार्रवाई में लाखों रुपये के गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई रविवार के सुबह का है। कार्रवाई में एक बाइक भी जप्त किया गया है।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर एस‌एसबी के साथ समन्वय बनाकर कर सीमा पर गश्त की जा रही थी। रविवार के अहले सुबह बभनौली गांव के पास पिलर संख्या 414/02 के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार नेपाल से भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। संदेह होने पर उस बाइक सवार को पुलिस और एस‌एसबी के जवानों ने रोकना चाहा। लेकिन बाइक सवार भागने के फिराक में था।जवानों ने उस बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गये बाइक सवार की सघन तालाशी ली गयी। तालाशी के दौरान एचएफ डिलक्स बाइक के सीट के नीचे एक वाटरप्रूफ पैकेट मिला।जिसे खोलकर जांच की गयी तो पैकेट से गांजा बरामद किया हुआ।जिसका वजन चार किलो एक सौ ग्राम हुआ। तुरंत बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर नेपाल के सूहपूर निवासी लक्षणदेव यादव का पुत्र जगभगत यादव है‌। जप्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक लाख चौसठ हजार रूपये आंकी गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गांजा तस्कर जगभगत यादव को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। कारवाई में थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता,दरोगा अनीता कुमारी,दरोगा राधाकृष्ण राय, बभनौली आउट पोस्ट के अधिकारी व जवान शामिल रहें।

See also  Bihar news : इनरवा में सड़क किनारे दोन नहर पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई, सीओ ने हटवाया
Advertisement Advertisement Advertisement