,

Bihar news : मैनाटाड़ में गैस खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, सुबह चार बजे से लग रही लंबी कतार

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के देव एचपी गैस और हरीओम भारत गैस एजेंसी पर गैस खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद पिछले चार दिनो से अहले सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह लगभग चार बजे से ही सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर कतारबद्ध होकर खड़े हो जा रहे है। ग्रामीणों में यह चर्चा फैल गई है कि इलाके में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है, जिसके कारण लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच रहे है। देखते ही देखते दोनों गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लग जा रही है और अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन ने कहा है कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

See also  गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वहीं देव एचपी गैस के प्रोपराइटर ज्ञान कुमार ने भी बताया कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, सभी को समय पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा। प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

See also  Bihar news : भेड़िहरवा एसएसबी नाका पर ग्रामीणों का हंगामा, वाहन जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप
Advertisement Advertisement Advertisement