,

Bihar news : सड़क हादसे में मासूम की मौत, परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

Posted by

जिशान अहमद | बेतिया

मैनाटाड़ प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम आश्मिता कुमारी की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके पिता, माता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आश्मिता अपने पिता उमेश साह (35), माता सिंधू देवी (30) और भाई आर्यन कुमार (9) के साथ बाइक से नेपाल के परसा जिला स्थित महुवन गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने साइड लेने के क्रम में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना पिड़ारी नरकटियागंज मुख्यपथ स्थित पचामवा इदगाह के समीप की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आश्मिता कुमारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मैनाटाड़ पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने स्वयं मानवता का परिचय देते हुए बच्ची के शव को एंबुलेंस तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजवाया। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक खुशहाल परिवार, जो शादी की खुशी में शामिल होने जा रहा था, वह पल भर में गम के सागर में डूब गया। मासूम आश्मिता की असमय मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

See also  Bihar news : गौनाहा के थरूवा टोला पिपरा में वार्षिक बाल मेला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
Advertisement Advertisement Advertisement