,

Bihar news : गौनाहा के प्राथमिक विद्यालय काला पकड़ी में हुआ बाल मेले का आयोजन।

Posted by

–

यस बिहार | गौनाहा अजमेर आलम

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय काला पकड़ी के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक बाल मेले का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय में वार्षिक उत्सव स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा अत्याधुनिक टीएलएम प्रस्तुत की गई।जिससे अभिभावक व अतिथिगण मंत्र मुग्ध हो गए। विद्यालय के प्रधान शिक्षिक अनिल कुमार गुप्ता ने उपस्थित अभिभावक व अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा की बाल मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर के आंगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव हो। वही इस बाल मेला में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 66 के सेविका राधा देवी व सहायिका विनीता देवी का भी योगदान रहा।इस बाल मेले का सफल संचालन शिक्षक बलिराम कुमार शर्मा द्वारा की गई। वही इस अवसर पर पूर्व बीडीसी चागड़ नट,मध्य विद्यालय बेलसंडी के शिक्षक मनोज मांझी , अंजार आलम व ग्रामीण छोटेलाल राम, बालेश्वर राय, जयनारायण महतो, देवीलाल साह, योगेंद्र मांझी, राजेंद्र राम, मिश्रीलाल साह,नैनमती देवी,नर्मदा देवी, उर्मिला देवी, सीमा देवी, मराछी देवी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनरवा में ‘पुलिस दीदी’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Advertisement Advertisement Advertisement