
जिशान अहमद | मैनाटाड़
मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल ग्राउंड में जनता ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह और थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि श्री साह ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।साथ ही कहा कि प्रखंड स्तर पर खेल के विकास के लिए जो भी होगा, उसके लिए मैं हमेशा आगे रहूंगा। वही थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बढता है। स्थानीय स्तर पर खेल के आयोजन से गांवों के युवकों में छिपी प्रतिभा के निखरने का मौका मिलता है। खेल से शरीर स्वस्थ्य और तंदुरूस्त रहने के साथ साथ बौध्दिक विकास भी होता है । खेल के होने से एक दूसरे जगह के लोगों को मिलजुल कर रहने की सिख मिलती है। मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर स्वागत करते हुये उनका हौंसला अफजाई किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही है । वही फाइनल मैच एक मार्च को खेला जायेगा। उद्घाटन मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब लौरिया ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में ऑल आउट होकर 90 रन का लक्ष्य दिया। जबाब में समाचार प्रेषण तक स्पोर्ट्स क्लब बेतिया की टीम खेल रही है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह, थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता, उप प्रमुख खुर्शीद आलम,सूर्य प्रसाद घनश्याम प्रसाद, जावेद अख्तर, पवन कुमार, अशोक राम, राजेश प्रसाद यादव , विनोद कुमार,एजाज अहमद, आशीष कुमार, राजन राम, जितेंद्र कुमार, नीपू कुमार, संदीप पांडे, अंकुर द्विवेदी, विक्की कुमार, राजा पांडेय सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहें।





