Bihar news : मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से निकाले तीन लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Posted by

–

यस बिहार | वैशाली 

लालगंज। लालगंज थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपये निकासी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर पकड़ी निवासी अशोक सिंह ने 25 अगस्त 2025 को लालगंज थाना में मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 15 अगस्त को उनकी श्रृंगार की दुकान से दो अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया था।

See also  Bihar news : इंडो नेपाल बॉर्डर के इनरवा में अतिक्रमण हटने के बाद मांस विक्रेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, रोज़ी रोटी पर संकट

घटना के बाद जब वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से करीब तीन लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। जांच के दौरान ट्रांजैक्शन आईडी में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांथू निवासी रोशन कुमार का नाम सामने आया।

See also  Bihar news : होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध,कानून का उल्लंघन करने वाले जायेंगे जेल

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में रविवार को लालगंज पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांथू निवासी सूर्यदेव सिंह के पुत्र अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।

See also  Bihar news : इनरवा पंचायत में नल-जल योजना की खुली पोल, 60 घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Advertisement Advertisement Advertisement