,

Bihar news : गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर की आशंका से मचा हड़कंप, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़

नेपाल में त्रिशूली नदी का बांध टूटने के बाद गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका से सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल है। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की गई है। गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से नदी और तटबंध के आसपास नहीं जाने तथा बच्चों और मवेशियों को भी नदी के किनारे जाने से रोकने की अपील की गई है।इसी क्रम में इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें किसी भी तरह की अफवाह से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन लोगों की मदद के लिए तत्पर है।

See also  Bihar news : भंगहा से लाखों का गांजा जब्त,तस्कर भी धराया – पूर्व में दो बार भी तस्कर जा चुका है जेल

मौके पर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एएसआई दिलीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं एसएसबी के हेड कांस्टेबल जीडी एमडी फिरोज खान, जीडी उज्जय बेनटो, रामबिनय कुमार सहित अन्य जवान भी क्षेत्र में निगरानी करते नजर आए। बारिश, नदी का बढ़ता जलस्तर और संभावित बाढ़ की आशंका के बीच ग्रामीणों की चिंता साफ दिखाई दे रही है। हालांकि प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया जाएगा।

See also  Bihar news : नगरदेही गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, दो महिलाएं घायल
Advertisement Advertisement Advertisement