,

Bihar news: बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़

मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों मे शुक्रवार को बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय इनरवा बाजार में बाल मेला एवं स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और शैक्षणिक प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला, हस्तकला, विज्ञान मॉडल तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि 28 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मेधावी विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के लिए उपयोगी बताया।मौके पर शिक्षक फरहाद हुसैन, सफदर अली, अतिरसुल अंसारी, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, अमिरहसन, सरफराज हुसैन, ममता कुमारी, सोनेबर खातुन सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

See also  Bihar news: सिकटा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई 34.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories