Bihar news : सीओ के हड़ताल से जमीन संबंधी काम रूके, लोगों को बड़ी परेशानी

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मैनाटाड़ प्रखंड के अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के हड़ताल और राजस्व कर्मचारियों के एक दिवसीय हड़ताल के कारण जमीन से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। परिमार्जन, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र से संबंधित सहित अन्य ।आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए पहुंचे आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण राकेश प्रसाद शंकर यादव, सचिन राम,रविंद्र प्रसाद आर्य सरोज कुमार जैसे कई आवेदक अपने जमीन संबंधी आवेदनों की स्थिति जानने अंचल कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पहले ही जमा किए जा चुके हैं, लेकिन सीओ की हड़ताल के कारण फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।आवेदकों के अनुसार, आवेदन से जुड़ी त्रुटियों के परिमार्जन और आवश्यक स्वीकृति के लिए सीओ से मिलना अनिवार्य था। हालांकि हड़ताल के कारण इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ, और उनके महत्वपूर्ण कार्य भी लंबित हो गए। आवेदकों ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।हड़ताल के कारण आमजन की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि जमीन से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।इस संबंध में अंचलाधिकारी आशीष आनंद ने बताया कि बिहार में सीओ को पदोन्नति के बाद डीसीएलआर पद नहीं दिया जा रहा है। अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों के साथ पूरे बिहार में भेदभाव किया जा रहा है। इसी के विरोध में उनके संघ ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संघ की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

See also  Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, एसपी बगहा ने वाल्मीकिनगर में किया निरीक्षण
Advertisement Advertisement Advertisement