,

Bihar news : गढ़वा भोगाड़ी में तिथि भोज कार्यक्रम संपन्न, डीईओ ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन का संदेश

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

पश्चिमी चंपारण जिले मझौलिया प्रखंड के रा. म. वि. गढ़वा भोगाड़ी में आयोजित तिथि भोज कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार देवेन्द्र ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर डीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने आगे कहा कि तिथि भोज जैसे आयोजन विद्यालय और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं तथा बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और पोषण युक्त भोजन ये तीनों मिलकर ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बनते हैं। कार्यक्रम में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिम चम्पारण के अध्यक्ष नर्वोदय ठाकुर ने भी अपनी बात रखते हुए शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा और विभाग से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों को मूलभूत सुविधाएं और समय पर प्रशासनिक सहयोग मिले, तो विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल और बेहतर बनाया जा सकता है।
तिथि भोज के दौरान बच्चों के साथ अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

See also  रील की सनक में बुझ गए दो घरों के चिराग, लाइक्स और फॉलोअर्स की चाह में मौत से टकराए सपने
Advertisement Advertisement Advertisement