,

Bihar news : एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में किया गया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Posted by

 


यस बिहार | बगहा

मेरी युवा भारत के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर बगहा-1 प्रखंड के रहमाननगर में नवयुवक संघ रहमाननगर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुवक संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान सचिव अमित कुमार तथा बगहा-1 प्रखंड के स्वयंसेवक आनंद कुमार केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  Bihar news : 72 घंटे के लिए इंडो नेपाल बार्डर सील,सीमा पर अलर्ट 


कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मलमुरवा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भूतपूर्व वार्ड पार्षद कलावती देवी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। लगातार हो रही पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया। इस अवसर पर कई स्थानीय युवा, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : एएनसी कैंप में चिकित्सक और कर्मियों के न रहने से भटकते रहे मरीज और उनके परिजन
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories