सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट

Posted by

–

मैनाटाड़।

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च मैनाटाड़,इनरवा, मानपुर,भंगहा और पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों तक पहुंचा। मार्च के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद किया और उनसे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। मौके पर बीडीओ दीपक राम,सीओ आशीष आनंद, थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता, इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा आदि ने कहा कि सरस्वती पूजा सामाजिक समरसता और ज्ञान का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि डीजे, अश्लील गाने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।प्रशासन की इस सख्ती से मैनाटाड़ वासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

See also  Bihar news : एएनसी कैंप में चिकित्सक और कर्मियों के न रहने से भटकते रहे मरीज और उनके परिजन
Advertisement Advertisement Advertisement