,

Bihar news : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनरवा में ‘पुलिस दीदी’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Posted by

–

यस बिहार | जिशान अहमद 

मैनाटाड़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनरवा में बिहार पुलिस के ‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस दीदी रंजीता कुमारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार के डर या संकोच में न रहें। यदि कोई व्यक्ति उनके साथ छेड़खानी करता है, अभद्र टिप्पणी करता है, पीछा करता है या किसी भी तरह से परेशान करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना से अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव होती है।वहीं पुलिस दीदी रंजीता कुमारी ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूने का प्रयास करे या असहज महसूस कराए, तो छात्राएं बिना किसी डर के तुरंत इसका विरोध करें और अपने माता-पिता,शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना को छिपाने के बजाय खुलकर बताने की अपील की।

See also  Bihar news : क्रिकेट खेलने के विवाद ने लिया बड़ा रूप, दो समुदायों में मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा, डायल 112, महिला हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई।

See also  Bihar news : जीबीएम कॉलेज में योग और ध्यान शिविर का समापन, छात्राओं ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार,राहुल रंजन, अमरेश कुमार गिरी, शिक्षा प्रेमी ओमप्रकाश शर्मा, एएसआई दिलीप कुमार,एएसआई सुनील कुमार, सिपाही रेनू कुमारी, समता कुमारी, अनुष्का कुमारी आदि मौजूद रहे।

See also  Bihar news : गया को जाममुक्त और सुव्यवस्थित बनाने को विधानसभा अध्यक्ष सख्त, अतिक्रमण हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Advertisement Advertisement Advertisement