,

Bihar news : गौनाहा के थरूवा टोला पिपरा में वार्षिक बाल मेला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

Posted by

–

अजमेर आलम | गौनाहा

गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, थरूवा टोला पिपरा में वार्षिक बाल मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र के अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यालय में शत-प्रतिशत ठहराव बनाए रखना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मॉडल, चार्ट, शैक्षणिक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल मेला को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया लोकेश महतो, ग्रामीण अखिलेश महतो, गुड्डू साह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा समुदाय और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।

See also  Bihar news : भेड़िहरवा एसएसबी नाका पर ग्रामीणों का हंगामा, वाहन जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप
Advertisement Advertisement Advertisement