किसानों को फोन घुमा रहे हैं शिक्षक,28 शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

Posted by

मैनाटाड़।

प्रखंड के सोलह पंचायतों में किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फार्मर आईडी बनाने को लेकर प्रखंड प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। किसानों को अब जागरूक करने के लिए गुरू जी लोगों को लगाया गया है। बीडीओ दीपक राम के द्वारा जारी पत्र के आलोक में प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में 28 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।जो आवंटित पंचायतों के किसानों को फोन कर फार्मर आईडी और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बीडीओ दीपक राम ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में किसानों के जागरूक करने को लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां पर प्रतिनियुक्त कर्मी किसानों को फोन कर जागरूक कर रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि किसानों का फार्मर आईडी क्रियेट करने और रजिस्ट्रेशन कराने के कार्यक्रम के शत प्रतिशत सफलता को लेकर प्रखंड प्रशासन लागातार सक्रिय है।

See also  Bihar news : मां बीमार थी कहकर वोटिंग से रहे दूर, अब समर्थक मांग रहे भाजपा सरकार में राजद विधायक का मंत्री पद
Advertisement Advertisement Advertisement