Bihar news : बोधगया के विशाल प्राइवेट आईटीआई में परीक्षा को लेकर रणनीति बैठक, छात्रों को जिला टॉपर बनाने का लक्ष्य

Posted by

–

यस बिहार | बोधगया 

बोधगया के डीएवी कैंट एरिया स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई में जून-जुलाई में होने वाली इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें जिले में शीर्ष स्थान दिलाना है।

See also  Bihar news: बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संस्थान के प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि वे तकनीकी विषयों की बारीकियों को अच्छी तरह समझ सकें।

See also  बाइक में छुपा कर ला रहे लाखों रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस मौके पर गया के समाजसेवी व व्यवसायी के पुत्र आकाश प्रियदर्शी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बैठक में राजन सिन्हा, पंकज कुमार और छोटकू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  Bihar news : पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि
Advertisement Advertisement Advertisement