Bihar news : समृद्धि यात्रा में चोरी हुई बाइक, जदयू ने दिखाई संवेदनशीलता—कार्यकर्ता को नई बाइक सौंपी

Posted by

–

यस बिहार | गया

जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित एक समारोह में पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से मोहनपुर के कार्यकर्ता राकेश चौधरी को नई बाइक (होंडा शाइन एसपी 125) सौंपा गया।

बताया गया कि बीते 20 मार्च को टनकुप्पा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राकेश चौधरी की बाइक चोरी हो गई थी। महादलित परिवार से आने वाले राकेश चौधरी को बाइक नहीं रहने के कारण पार्टी कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

See also  Bihar news : मगध विश्वविद्यालय में ‘महासंगम 2026’ की तैयारियां तेज, प्रथम एलुमनाई मीट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा कि राकेश चौधरी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और आने-जाने में उन्हें परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से उन्हें नई बाइक उपलब्ध कराई।

See also  Bihar news: सिकटा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई 34.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

नई बाइक मिलने पर राकेश चौधरी ने खुशी जताते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा समेत सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर कुंडल वर्मा, अरुण कुमार राव, पूनम कुशवाहा, ज्योति दांगी, रिंकू कुमारी, बबन चंद्रवंशी, धनंजय शर्मा, राकेश पांडे, प्रकाशराम पटवा, मसूद खान, बृजराज पांडे, शंभू सिंह, अवधेश प्रसाद, सुलतान अहमद, पप्पू दांगी, शहजाद शाह, शंकर चौधरी, धीरेंद्र वर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, पवन सिंह, पिंकी देवी सहित कई नेता उपस्थित रहे।

See also  Bihar news : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनरवा में ‘पुलिस दीदी’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Advertisement Advertisement Advertisement