,

Bihar news : बेतिया में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 28 ATM कार्ड और 8 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Posted by

यस बिहार | बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 28 ATM कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक पासबुक और 4 चेक बुक बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया निवासी संदीप कुमार गुप्ता साइबर ठगी के लिए बड़ी संख्या में Mule Bank Account खरीदकर उनका इस्तेमाल कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में साइबर थाना की टीम ने नौतन थाना पुलिस के सहयोग से मंगलपुर बाजार स्थित उसकी दुकान गुप्ता वस्त्रालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से कई ATM कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और चेक बुक बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 4 से 5 हजार रुपये में बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदता था और उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाकर 7 से 8 प्रतिशत कमीशन रखने के बाद बाकी रकम अन्य साइबर अपराधियों के खातों में जमा कर देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए खातों में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है और कई साइबर ठगी मामलों से इनका संबंध सामने आया है। इस मामले में बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

See also  Bihar news : चनपटिया–मझौलिया में अवैध खनन का मामला विधानसभा में गूंजा, सिकरहना नदी के अस्तित्व पर संकट
Advertisement Advertisement

Categories