,

Bihar news : इनरवा में गन्ने के खेत में घुसा गैंडा, किसान पर किया हमला; बाल-बाल बची जान

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। गुरूवार के सुबह करीब 8 बजे अपने गन्ने के खेत में काम करने गए एक किसान पर गैंडे ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर गैंडा खेत के अंदर चला गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इनरवा गांव निवासी फेकू यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर यादव अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे।

See also  West Bengal News : बागडोगरा एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के अपमान का लगाया आरोप

इसी दौरान अचानक गैंडा सामने आ गया और उनकी ओर दौड़ा और हमला कर दिया। गैंडे को अपनी ओर आता देख किसान घबरा गए, और चिल्लाने लगे।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी जब शोर मचाया। हो हल्ला सुन गैंडा गन्ने के खेत के अंदर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद वन रेंजर अंशुमन कुमार, मंगुराहा के फौरेस्टर विद्यासागर, वनरक्षी मनीष कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गैंडे के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके लोकेशन को ट्रैक करने का प्रयास शुरू किया।

See also  Bihar news : नरकटियागंज में शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म, पंचायत में दहेज मांगने पर आरोपी गिरफ्तार

नगरदेही एसएसबी जवानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी गैंडे की लोकेशन का पता लगाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों को गन्ने के खेत की ओर जाने से रोकते रहे। वहीं एसएसबी 44वीं बटालियन के नगरदेही कैंप के हवलदार नंदकिशोर कुशवाहा, एसओजी टीम के दीपक कुमार समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे। वन रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि गैंडे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। गैंडे गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज दिया जाए। इधर, गैंडे के खेत में छिपे होने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बना रहा। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों की ओर जाने से परहेज किया।

See also  Bihar news : सड़क हादसे में मासूम की मौत, परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल
Advertisement Advertisement Advertisement