,

Bihar news : वैशाली में बड़ा नाव हादसा: भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव पलटी, 17 बच्चों की मौत की खबर

Posted by

–

 

यस बिहार | वैशाली

बिहार के वैशाली जिले से एक बड़े नाव हादसे की खबर सामने आई है। रामपुर श्यामचंद के वार्ड नंबर 8 के पास बच्चों से भरी एक नाव पलटने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार बच्चे भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और कई बच्चे नदी में डूब गए।

See also  Bihar news : गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी में तीन दिनों से नल जल का पानी नहीं मिलने से लोग परेशान ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। खबर के मुताबिक, अब तक 17 बच्चों के शव निकाले जाने की सूचना है।इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है। हादसे के संबंध में मृतकों की संख्या, बचाव अभियान और प्रशासन की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना अभी जरूरी है।

See also  Bihar news : बिहार के बेटे की तलाश, ओमान की खाड़ी में हमले के बाद कैप्टन लापता
Advertisement Advertisement Advertisement