, ,

Bihar news : बिहार के बेटे की तलाश, ओमान की खाड़ी में हमले के बाद कैप्टन लापता

Posted by

–

यस बिहार | बेतिया 

Bettiah news : ईरान इजराइल तनाव के बीच ओमान की खाड़ी से आई एक खबर ने पश्चिमी चंपारण के एक परिवार की नींद छीन ली है। 1 मार्च को ‘Skylight’ नामक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं।

 

ईरान इजराइल तनाव के बीच ओमान की खाड़ी से आई एक खबर ने पश्चिमी चंपारण के एक परिवार की नींद छीन ली है। 1 मार्च को ‘Skylight’ नामक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं। जहाज उस वक्त ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था।

See also  Bihar news : किसानों का फार्मर आईडी का काम मिशन मोड में , 35% किसानों का बना आईडी

हमले के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत दो अन्य लोग अब भी लापता हैं। समुद्र की अनंत लहरों के बीच उनकी तलाश जारी है, पर हर बीतता पल परिवार की बेचैनी बढ़ा रहा है। बेतिया स्थित घर में सन्नाटा पसरा है। परिजन लगातार फोन और संदेशों का इंतजार कर रहे हैं। मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, पिता हर कॉल पर चौंक उठते हैं। परिवार ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगर अब तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाई है। परिजनों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि खोजबीन तेज हो और कैप्टन आशीष की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने भी प्रशासन से मानवीय आधार पर हर संभव मदद की गुहार लगाई है। मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन पश्चिम चंपारण के इस घर में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल सिर्फ एक है, क्या कैप्टन आशीष सुरक्षित लौट पाएंगे? उम्मीद और दुआओं के सहारे परिवार हर पल एक चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा है।

See also  ऐतिहासिक धरोहर की देखरेख भगवान भरोसे, अकेला सफाईकर्मी संभाल रहा जिम्मेदारी
Advertisement Advertisement Advertisement