,

Bihar news : बाल विवाह रोकने को लेकर अक्षय तृतीया पर चला विशेष अभियान, अरेराज व ढाका में शपथ व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted by

–

यस बिहार | मोतिहारी

जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से अक्षय तृतीया के अवसर पर 17 व 18 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन के निर्देश पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अरेराज प्रखंड मुख्यालय, मुरा पंचायत और ढाका प्रखंड के गवंदरी पंचायत में शपथ ग्रहण व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अरेराज प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। यहां प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों ने बाल विवाह रोकने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन की जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन से जुड़ी संस्था ग्राम नियोजन केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने सामाजिक व तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी।

See also  वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ मनायी गयी , छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुखिया संघ अध्यक्ष संजय कुमार दुबे और मिश्रौलिया के मुखिया देश बंधु सिंह ने भी पंचायत स्तर पर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ मजबूती से काम करने का संकल्प दोहराया।

See also  Bihar news : शादी का घर मातम में तब्दील, फूफा के घर शादी में आए किशोर की पंडई नदी में डूबने से मौत

प्रशासनिक कार्यक्रम के बाद मुरा पंचायत के चंडी स्थान गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं ढाका प्रखंड के गवंदरी पंचायत में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चला। इस दौरान महिलाओं से सीधे संवाद कर बताया गया कि कम उम्र में विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर डालता है।

महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन या जनप्रतिनिधियों को दें। साथ ही उन्हें बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों और सजा के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई।

See also  स्कूल समय में बच्चों से एमडीएम बनवाने के लकड़ी ढुलवाने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं और अपने-अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Advertisement Advertisement Advertisement