,

Bihar news: नेपाल के संसदीय चुनाव से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 44वीं व 47वीं बटालियन सख्त

Posted by

 

यस बिहार|मैनाटाड़ 

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 44वीं और 47वीं बटालियन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सीमा से जुड़े सभी प्रमुख और वैकल्पिक मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पार आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ उनके नाम-पते दर्ज किए जा रहे हैं। भंगहा थाना क्षेत्र के अहीर सिसवा बीओपी, जहां पूर्व में नियमित इंट्री की व्यवस्था नहीं थी, वहां भी अब सुरक्षा बलों द्वारा सख्ती बरती जा रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है तथा रजिस्टर में इंट्री अनिवार्य कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही, नगदी, शराब या संदिग्ध तत्वों के आवागमन को रोकना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमा पर गश्ती बढ़ा दी गई है और छोटे रास्तों व पगडंडियों पर भी जवान तैनात किए गए हैं। जहां एक ओर लोग इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम मान रहे हैं, वहीं लगातार जांच प्रक्रिया के कारण आवागमन में थोड़ी असुविधा की भी शिकायत सामने आ रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सख्ती नेपाल में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक जारी रहेगी, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।वही इनरवा मे तैनात इंस्पेक्टर उत्तम सिंह ने बताया की इलेक्शन और नेपाल हुए दंगा को लेकर बाॅर्डर चौकसी बढा दी गई है।

See also  Bihar news : गया में प्रशासन सख्त: शहर को 4-5 जोन में बांटकर सफाई व अतिक्रमण की होगी निगरानी, गैस आपूर्ति और जल व्यवस्था पर विशेष फोकस
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories