,

Bihar news : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष आठ घायल, मां की कोख में बुझ गई ढाई माह के मासूम की सांसें

Posted by

यस बिहार | मैनाटाड़

पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौल गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद अचानक भयावह हिंसा में बदल गया, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते इतना उग्र रूप ले लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व लात-घूंसे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि इस हिंसा की चपेट में एक मासूम भी आ गया। पीड़िता रूखशाना खातून का आरोप है कि उनके साथ बेरहमी से की गई मारपीट के दौरान उनके गर्भ में पल रहा ढाई माह का बच्चा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ और उसने जन्म लेने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।रूखशाना खातून ने एक वीडियो जारी कर समीर अंसारी, छोटू अंसारी, तबरेज अंसारी, ऐसा खातून और खुशबून खातुन पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे यह हृदयविदारक घटना हुई। घायलों में एक पक्ष के इस्तखार मियां, जोनाह खातून, रूखशाना खातुन, ऐनुल नेशा और इमरान मियां शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से समसुल नेशा प्रवीण, सफिक आलम और तौकिर आलम गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी मैनाटाड़ पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। वही इनरवा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया की मंगलवार को ही पदभार मामलें की जानकारी नही है।

See also  Bihar news: चनपटिया नगर पंचायत में करोड़ों के व्यय पर सवाल, कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में उठाया मामला
Advertisement Advertisement Advertisement