,

Bihar news : शादी का घर मातम में तब्दील, फूफा के घर शादी में आए किशोर की पंडई नदी में डूबने से मौत

Posted by

–

जिशान अहमद | बेतिया 

पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली-भरहवा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। फूफा के घर शादी समारोह में शामिल होने आए एक किशोर की पंडई नदी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सरीफ आलम स्नान करने के लिए पंडई नदी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घंटों की मशक्कत और तलाश के बाद ग्रामीणों की मदद से डोभ से किशोर का शव बाहर निकाला गया।सूचना मिलने पर गौनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।बताया जाता है कि बेलवा पंचायत के मुरली नदी टोला गांव में मृतक सरीफ आलम अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 7 जून को अपनी मां और बहन के साथ आया था। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल जाएंगी।

See also  Bihar news : इनरवा पंचायत में नल-जल योजना की खुली पोल, 60 घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अनुमंडल अंतर्गत गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सुजैतपुर गांव निवासी असलम आलम के पुत्र सरीफ आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

See also  Bihar news : जदयू नेता ने दाखिल खारिज रोकने व उचित कार्रवाई करने को लेकर गौनाहा सीओ को दिया आवेदन
Advertisement Advertisement Advertisement