Bihar news : वीडब्ल्यूडीसी के माध्यम से संवेदनशील गवाहों की कराएं गवाही : प्रभारी प्रधान जिला जज, गयाजी

Posted by

–

यस बिहार | गया जी।

संवेदनशील गवाहों की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से संपन्न कराने की दिशा में न्यायमंडल गयाजी के प्रभारी प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शशिकांत ओझा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट सभागार में बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि वीडब्ल्यूडीसी के जरिये डरे सहमे गवाहों की गवाही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकता है. इससे संवेदनशील गवाहों सुरक्षित महसूस कर सकेंगे. प्रभारी प्रधान जिला जज ने कहा कि वीडब्ल्यूडीसी के जरिये गवाहों को डराने-धमकाने से बचाना व उन्हें न्याय प्रक्रिया में शामिल होने के अनुकूल माहौल देना है। बताया गया है ।

See also  Bihar news: चौथी बार गौनाहा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए बिक्रमा चौधरी

परिवार न्यायलय न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, यौन अपराधों के पीड़ित या ऐसे व्यक्ति जिन्हें शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक धमकी का सामना करना पड़ रहा हो. वैसे गवाह को एक अलग कमरे में बैठकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गवाही ली जाएगी. जिससे उन्हें आरोपी का सामना न करना पड़े। वैसे गवाहों के लिए हीं वीडब्ल्यूडी सेंटर काफी सहयोगी सिद्ध होगा।

See also  Bihar news : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय सिरिसिया बाजार में वार्षिक उत्सव सह बाल मेला आयोजित

इस मौके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शशिकांत ओझा एवं परिवार न्यायालय न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा ,सचिव अरविंद कुमार दास के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारीगण मौजूद थें।

See also  Bihar news : मगध विश्वविद्यालय में ‘महासंगम 2026’ की तैयारियां तेज, प्रथम एलुमनाई मीट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
Advertisement Advertisement Advertisement