,

Bihar news :मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Posted by

–

यस बिहार | मैनाटाड़ 

मोहर्रम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार को इनरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा कोई अप्रिय गतिविधि की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मोहर्रम जैसे आस्था और सौहार्द के पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करने की अपील की गई, जिससे किसी को परेशानी हो या सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान अश्लील गीत-संगीत बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सरपंच महंत इनेश गिरी, मुखिया रामदेव भगत, सराजुल अंसारी, बन्नीलाल साह, मुस्तफा अंसारी, राजकुमार कुशवाहा, अमरेश गिरी, साबिर आलम, नूर हसन अंसारी सहित दर्जनों प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

See also  लौरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, जीएमसीएच रेफर
Advertisement Advertisement Advertisement