लौरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, जीएमसीएच रेफर

Posted by

लौरिया। 

नरकटियागंज–लौरिया मुख्य मार्ग पर मटियरिया पुल के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एक सौ बारह डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आई हक ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी बलदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र प्रभु राम तथा केहूनिया गांव निवासी स्वर्गीय विजय मिश्रा के 48 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रभु राम अपने ससुराल धोबनी जा रहे थे, जबकि अरुण कुमार मिश्रा लौरिया से अपने घर केहूनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मटियरिया पुल के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को थाने लाया गया है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

See also  Bihar news : मैनाटाड़ मे आगामी 15 फरवरी से जनता ट्रॉफी सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Advertisement Advertisement Advertisement

Categories