,

Bihar news : तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, थाने में दिया गया आवेदन

Posted by

–

यस बिहार | गौनाहा

पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजन शेख शहीम अख्तर ने थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। घटना 10 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी सुमैया प्रवीन करीब 11 वर्ष घर से निकली थी। उसी समय गांव की अन्य दो नाबालिग लड़कियां जशमीन खातून करीब 11 वर्ष पिता फहीम अख्तर और रेश्मा खातून करीब 14 वर्ष पिता अकबर अली भी घर से बाहर सरेह मे खेत घुमने निकली थीं। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां गौनाहा थाना क्षेत्र के परसा गांव से एक साथ निकलीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बताया कि तीनों लड़कियां सुबह घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी तलाश की गई, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपने सभी रिश्तेदारों और परिचितों को भी मोबाइल के माध्यम से सूचना दी, लेकिन अब तक लड़कियों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार को आशंका है कि अज्ञात लोगों द्वारा तीनों नाबालिग लड़कियों का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया हो। इसी आशंका को लेकर परिजनों ने परसा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और जल्द से जल्द लड़कियों को बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है और जल्द ही लड़कियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  Bihar news : फर्जी नंबर प्लेट का खेल! दूसरे की बाइक चला रहा कोई और, चालान भर रहे असली मालिक — प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Advertisement Advertisement Advertisement