,

Bihar news : पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में बर्ड फ्लू की अशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, सघन सैनिटाइजेशन अभियान शुरू

Posted by

–

 

यस बिहार | मैनाटाड़ 

पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड में एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 की आशंका को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रिया राज और राउत कविता अनिल के पर्यवेक्षण में जिला रैपिड रिस्पांस टीम RRT ने मोर्चा संभाल लिया है। RRT टीम के सदस्य डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. अरमानुल्लाह और डॉ. इकरामुल्लाह द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सघन सैनिटाइजेशन और कीटाणुशोधन अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्य पीपीई किट, मास्क और ग्लव्स पहनकर तालाबों, जलस्रोतों और आसपास के खेतों में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-वायरल रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक मानकों और बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र के निर्धारित दायरे में सतत निगरानी अभियान भी जारी है। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी बीमार या मृत पक्षी को न छुएं और तुरंत सूचना प्रशासन को दें। पोल्ट्री संचालकों को साफ-सफाई के कड़े इंतजाम रखने की सलाह दी गई है।जन-स्वास्थ्य और पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रहा है।

See also  Bihar news : आरा में बाइक सवार अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल
Advertisement Advertisement Advertisement